Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में एक भव्य तिरंगा मेले का आयोजन किया गया : NN81

 Reportd By: Anil  Kumar Yadav 


यू पी जनपद फर्रुखाबाद, में 11 अगस्त 2025 को  सरकार के निर्देशों के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में एक भव्य तिरंगा मेले का आयोजन किया गया ।

       तिरंगे मेले का शुभारंभ  जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा मुख्य गेट पर फीता खोलकर किया गया,स्वयं सहायता समूह के महिलाओं द्वारा रोली,चंदन लगाकर व फूल बरसाकर के द्वारा जिलाधिकारी महोदय का स्वागत किया किया गया ।

        मेले में तिरंगे के रंगों पर आधारित वस्त्रों, श्रृंगार के सामानों, शॉल, कपड़े,बैंड ,टोपी ,  बैच के स्टॉल लगाएं गए, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खाद्य सामग्री,तिरंगे झंडे, चूड़ियां,कड़े, सोलर लाइटिंग के समान, सोलर बल्ब, एलईडी बल्ब,पंखे व  घरेलू सामान जैसे दाल, दलिया, बेसन,रिफाइंड, फिनायल, हार्पिक, सर्फ,, झाड़ू   डस्टर आदि के स्टॉल  लगाए गए,  बांके बिहारी स्वयं सहायता समूह, महागौरी स्वयं सहायता समूह,नव ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह,दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह एवं आदर्श महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए गए ।

   एक जिला एक उत्पाद ODOP के अंतर्गत जरी के वस्त्र, ब्लॉक प्रिंटिंग के सूट,साड़ियां, शॉलबआदि वस्त्रों के स्टॉल  लगाए गए , मेले में काफी संख्या में लोगों ने पहुँचकर स्टॉल पर सामानों की खरीदारी की ।

     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अवनीन्द्र कुमार,जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी,परियोजना निदेशक कपिल कुमार , उद्योग विभाग के प्रबंधक जौहरी सहायक प्रबंधक आजम खान जिला मिशन मैनेजर आजीविका मिशन  महेंद्र नामदेव ब्लॉक मिशन मैनेजर बृजेंद्र कुमार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes