Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्य मार्ग पर हाट बाजार स्थानांतरण के विरोध में फुटकर व्यापारी संघ ने सौंपा ज्ञापन-NN81

हरदा जिले कि ग्राम पंचायत मगरधा द्वारा साप्ताहिक हाट बाजार को वर्तमान स्थल (फॉरेस्ट ऑफिस के सामने से स्थानांतरित कर मुख्य मार्ग पानी की टंकी से पेट्रोल पंप तक लगाने के निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। फुटकर व्यापारी संघ अध्यक्ष शेख असलम,और ग्रामीणों ने इस निर्णय के विरोध में पंचायत सचिव को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्य मार्ग पर बाजार लगाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। यह मार्ग स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, शासकीय वाहनों तथा ग्रामीणों की दैनिक आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। बाजार के चलते इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनेगी और आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ेगा व्यापारियों ने कहा कि फॉरेस्ट ऑफिस के सामने का वर्तमान स्थल ही उपयुक्त है, जहाँ पहले से ही सीमेंट के चबूतरे और टीन शेड जैसी बुनियादी सुविधाएँ मौजूद हैं। स्थानांतरण से इन संरचनाओं का कोई उपयोग नहीं रहेगा और नई जगह पर ऐसी सुविधाओं का त्वरित निर्माण संभव नहीं है।व्यापारी संघ का कहना है कि दीपावली जैसे बड़े त्यौहार करीब हैं, और इस समय बाजार स्थल बदलने से उनकी आय पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। साथ ही मुख्य मार्ग पर बाजार लगाने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ेगी, खासकर जब वेयरहाउस में अनाज खरीदी के दौरान भारी ट्रैफिक रहता है व्यापारियों का आरोप है कि पंचायत ने यह निर्णय बिना व्यापारी संघ व ग्रामीणों की सहमति के लिया है, जो कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत है। उन्होंने मांग की है कि इस निर्णय को तत्काल निरस्त किया जाए और यदि स्थानांतरण आवश्यक हो, तो ग्रामवासियों और व्यापारियों की सहमति से ही कोई वैकल्पिक, सुरक्षित स्थल चुना जाए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes