मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट
नौरोजाबाद // उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम धनवार मे बीती रात को पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी, घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अंजू कोल कल जन्म अष्टमी मे दर्शन करने ज्वाला धाम उचेहरा गई हुई थी, शाम को ज़ब वह घर लौटी तो उसके पति ने पूछा की कहां गई थी, इसी कारण दोनों मे विवाद हो गया, विवाद के दौरान लवकेश कोल ने अपने पत्नी अंजू कोल उम्र 21 वर्ष की गला घोंटकर हत्या कर दी, पति लवकेश कोल को अपने पत्नी के चरित्र पर पहले से संदेह था, जिस कारण दोनों का झगड़ा हमेशा होता रहता था,बीती रात को भी दोनों का आपस मे विवाद का कारण भी चरित्र संदेह ही था
,घटना की सूचना मृतिका के ससुर मूलचंद्र कोल के द्वारा नौरोजाबाद थाने मे जाकर सुबह दी गई, मामले की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी बालेंन्द्र शर्मा अपने स्टाप के सहित मौके पर पहुँच कर मामले से जुड़ी आवश्यक कार्यवाही मे जुट गए, अंजू कोल के पिता मैकू कोल ने जानकारी देते हुए बताया की मैंने अपनी बेटी का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व धनवार निवासी मूलचंद कोल के पुत्र लवकेश कोल के साथ धूम धाम के साथ किया था, शादी के दो तीन महीने बाद ही मेरे दमाद के द्वारा मेरी बेटी से चरित्र संदेह को लेकर विवाद करता था, और आज उसने मेरी बेटी की हत्या कर दी है मामला नव विवाहिता से जुड़े होने का कारण थाना प्रभारी नौरोजाबाद बालेंन्द्र शर्मा के द्वारा तहसीलदार करकेली एवं फॉरेंसिक शहडोल को सूचना दी गई,घटना स्थल पर पहुंच कर तहसीलदार करकेली के द्वारा मौका पंचनामा तैयार किया गया, साथ एफएसएल टीम शहडोल के द्वारा मौके पर पहुंच कर सूक्ष्मता से जांच की गई, तद उपरांत शव को पीएम के लिए उमरिया चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ पर डॉक्टरो की टीम के द्वारा पीएम किया जाएगा,


.jpeg)