Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आकाश दीप को सौरव गांगुली से मिला स्पेशल अवॉर्ड, अभिमन्यु ईश्वरन भी हुए सम्मानित-NN81

भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप और अभिमन्यु ईश्वरन को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल यानी CAB ने खास अवॉर्ड से सम्मानित किया

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप को हाल ही में इंग्लैंड में संपन्न टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) की ओर से विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। इसी समारोह में बंगाल के भरोसेमंद बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भी ब्रिटेन दौरे पर भारत ए टीम के लिए किए गए योगदान के लिए खास सम्मान दिया गया। यह वार्षिक पुरस्कार समारोह 30 अगस्त को धोनो धन्यो ऑडिटोरियम में बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 206 पुरस्कार खिलाड़ियों और पूर्व क्रिकेटरों को प्रदान किए गए। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर अरूप भट्टाचार्य और श्यामा शॉ को प्रतिष्ठित ‘कार्तिक बोस लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

आकाशदीप ने CAB का दिया धन्यवाद

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद आकाश दीप ने कहा कि वह इस पुरस्कार के लिए CAB को धन्यवाद देना चाहते हैं। संघ ने उनके क्रिकेट के सफर में मेरी बहुत मदद की है और आज वह इस मुकाम पर हैं। वह CAB के सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। समारोह में मौजूद बीसीसीआई और CAB के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आकाश दीप सहित सभी पुरस्कार विजेताओं की जमकर सराहना की। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि वह सभी विजेताओं को बधाई देना चाहते हैं। हर खिलाड़ी ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। वह सभी को आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

बंगाल के क्रिकेटरों के लिए खास दिन 

इस मौके पर CAB अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि यह दिन बंगाल क्रिकेट के लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि यह बंगाल के सभी क्रिकेटरों के लिए एक विशेष दिन है। यह उनकी कड़ी मेहनत और पूरे सीजन में उनके द्वारा किए गए त्याग का सम्मान है।


उन्होंने कहा कि वह उन सभी खिलाड़ियों को बधाई देना चाहते हैं, जिन्हें आज 2024-2025 सीजन में उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कार मिला है। आगामी सीजन के लिए सभी को शुभकामनाएं देता हूं। इस समारोह में CAB अध्यक्ष के साथ राज्य संघ के सचिव नरेश ओझा, उपाध्यक्ष अमलेंदु बिस्वास और कोषाध्यक्ष प्रबीर चक्रवर्ती भी मौजूद रहे। कुल मिलाकर, CAB का यह आयोजन बंगाल क्रिकेट के लिए यादगार रहा, जिसमें वर्तमान सितारों और पूर्व दिग्गजों को एक साथ सम्मानित किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes