लोकेशन -प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
ब्यूरो रिपोर्ट - NN81
एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन की एक बैठक चिलबिला के राधे पैलेस में देर शाम संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा और संचालन उपाध्यक्ष मोहम्मद अख्तर राईन ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र मौर्य सदर विधायक के प्रतिनिधि अरुण कुमार मौर्य को समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौपा गया। जिला अध्यक्ष ने कहा प्राइवेट दुकानों के हिस्से की 60 फीसदी यूरिया पीएससी को जा रही है , जिससे किसान और व्यापारियों दोनों परेशान हैं। फुटकर व्यापारियों के जीवन यापन पर संकट खड़ा हो गया है। संपूर्ण सप्लाई प्राइवेट व्यवसाईयों को ही मिले। उपाध्यक्ष मोहम्मद अख्तर राईन ने कहा रोज बदल रहे नए नियमों के कारण फुटकर व्यापारियों को व्यापार करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है प्रशासनिक कार्य शैली की वजह से भय का वातावरण व्याप्त है । उन्हें अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाए। आए दिन पोस मशीन की आईडी लॉक होना सर्वर ना रहने के कारण व्यापारी से तुटिया होती है। जिस पर विभाग कार्रवाई करता है कुछ अंतर की मार्जिन दी जाए। अध्यक्ष ने कहा पी ओ एस को अपडेट किया जाए जिससे किसान के रकबे की हिस्सेदारी स्वत: दिखे और किसान ने किन-किन दुकानों पर खरीदी किया है उसका विवरण भी दिखे।फुटकर व्यापारियों का वितरण रेट सरकार द्वारा निर्धारित है लेकिन उसके खरीद रेट की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे होलसेलर और विभाग दोनों के द्वारा फुटकर विक्रेता पीड़ित रहता है जिसका असर सीधा किसानों पर पड़ता है ट्रेनिंग व ओवर रेटिंग के रूप में इस मूल समस्या का निदान अवश्य किया जाए। इस अवसर पर पंकज सिंह, राजेश कुमार, भरत लाल, बृजेश कुमार, केके तिवारी, आदर्श सिंह, महमूद, राजेश कुमार ,संतोष कुमार ,दीपक मौर्य ,जवाहर मौर्य आदि मौजूद रहे।

