मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट
नौरोजाबाद // उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना परिसर मे आगामी त्यौहारो को शांति के साथ मनाने लिए शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई, शांति समिति की बैठक मे नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने उपस्थित गणमान्य नागरिको से कहा की इस बार गणेश विसर्जन 6 सितंबर को किया जाएगा,ठीक उसके एक दिन पहले मुस्लिम समुदाय के लोग ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार भी मनाएंगे , चुकी दोनों धर्म समुदाय के लोगो का चल समारोह भी निकलेगा, इसी बाबत आज नौरोजाबाद थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है हलाकी नौरोजाबाद का यह इतिहास रहा है की दोनों समुदाय के लोगों ने यहां पर मिलकर त्यौहार मनाया है तथा हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल कायम की है आप लोग आपसी सौहार्द के बीच अपना अपना त्यौहार मनाये, शासन और प्रशासन आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा, उन्होंने कहा की ईद मिलादुन्नबी और गणेश विसर्जन का त्योहार लगातार होने के कारण दोनों त्योहारों का चल समारोह शासन और प्रशासन के गाइड लाइन के अनुसार होगा, जिसमे हमें दोनों समुदाय के लोगो से सहयोग आवश्यकता रहेगी,अगर आप सभी लोग ईमानदारी पूर्वक के साथ हमारा सहयोग करते हैं तो इस बार नौरोजाबाद मे दोनों समुदाय के त्यौहारो के चल समारोह को ऐतिहासिक बनाया जाएगा, आगे उन्होंने ने कहा की ध्वनि विस्तारक यंत्र के मालिक सुबह 6 बजे से रात 10 तक ही अपना यन्त्र बजा सकेंगे,यह नियम गणेश पंडालो में भी लागू होगा, उन्होंने शांति समिति की बैठक मे उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों को समझाते हुए कहे की श्री गणेश चतुर्थी से भगवान गणेश नगर के कोने कोने मे बिराजेेंगे, भगवान गणेश का विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार लागातार दिनों मे होगा, तथा दोनों त्योहारों का चल समारोह लगातार दिनों में निकलेगा , दोनों त्योहारों को सफल बनाने में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नौरोजाबाद पुलिस शहर के चप्पे चप्पे में मौजूद रहेगी,
आगे उन्होंने बैठक मे उपस्थित गणेश समिति के लोगो को समझाते हुए कहा की गणेश विसर्जन के लिए नगर परिषद के द्वारा जो कुंड मनाया जाएगा, आप सभी को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कुंड मे करना होगा, गणेश विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी त्यौहार को सफल बनाने के लिए शासन प्रशासन के जो निर्देश मुझे प्राप्त होंगे, उनको पूरा करने के लिए मैं संकल्पित हूँ, शांति समिति की बैठक मे मुख्य रूप से थाना प्रभारी नौरोजाबाद बालेन्द्र शर्मा,अंजुमन कमेटी के सदर अफसार अहमद , व्यापारी संघ के अध्यक्ष कमल चंदानी, नाइम उल्ला बेग, मुकेश उपाध्याय, जुल्फेकार अली एवं दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक, गणेश समिति के अध्यक्ष एवं ध्वनि विस्तारक यँत्र के मालिक एवं पत्रकार सहित नौरोजाबाद थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा,


