लोकेशन ग्राम बढ़वार तहसील टहरौली
संवाददाता धर्मेन्द्र कुमार
झांसी। टहरौली तहसील के ग्राम बढ़वार में रविवार देर रात हुई तेज बारिश ने कहर बरपाया। ग्राम बढ़वार निवासी रहीम खां पुत्र मन्नू खां का कच्चा मकान बारिश की मार नहीं झेल सका और अचानक ढह गया। हादसे में घर के भीतर रखी खाद्य सामग्री एवं आवश्यक घरेलू सामान मिट्टी के मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
सौभाग्य से घटना के समय घर के लोग सुरक्षित बाहर निकल आए जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने मिलकर राहत कार्य किया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को तत्काल राहत सामग्री व मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
