गुना संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट
खबर मध्य प्रदेश के गुना जिले से है जहांपुलिस की सघन सर्चिंग एवं दविश कार्यवाही को देख आरोपी ने ट्रेक्टर-ट्रॉली जंगल में छोड़े
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के निरंतर खुलासे कर इनके अपराधियों पर सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस द्वारा चौथे पेट्रोलपंप पार्किंग से ट्रेक्टर-ट्राली चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र कुछ घंटों के भीतर ही ट्रेक्टर-ट्राली बरामद किये,गए हैं ।
दिनांक 24 अगस्त 2025 को फरियादी शैलेन्द्र कुमार श्रीमाल निवासी नईसडक गुना की ओर से केंट थाने में रिपोर्ट की गई थी कि उसने करीबन तीन माह पहले एक नया स्वराज 744 ट्रेक्टर खरीदा था । रोजाना की तरह दिनांक 20 अगस्त 2025 की रात को उसने अपना ट्रेक्टर व ट्राली चौथे पेट्रोलपंप पर पार्किंग में खड़े किए थे । दिनांक 22 अगस्त ट्रेक्टर लेने गया तो ट्रेक्टर ट्राली चौथे पेट्रोलपंप की पार्किंग से गायब थे, जिन्हें कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । जिस पर से केंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 812/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए केंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी संभावित स्थानों पर ट्रेक्टर-ट्रॉली की खोजबीन प्रारंभ की गई । इस हेतु पुलिस की लगातार तलाशी एवं क्षेत्रीय सुरागों के आधार पर पुलिस ने मात्र 12 घंटों के भीतर ही ऊमरी-पाटई के बीच जंगल से ट्रेक्टर-ट्रॉली को लाबारिस स्थिति में बरामद कर लिया है, जिसे पुलिस की लगातार सर्चिंग एवं दविश कार्यवाही को देखते हुए अज्ञात व्यक्ति जंगल में छोड़ गया । इस प्रकार ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी के प्रकरण में पुलिस की तत्पर कार्यवाही से महज 12 घंटे के भीतर ही चोरी गये ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिये गये हैं । प्रकरण में पुलिस की विवेचना अभी जारी है ।
केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि ईश्वर टोप्पो, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर सांसी, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक विकास राजपूत एवं आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

