Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रॉयल हाईट्स हायर सेकेंडरी स्कूल, जीरापुर में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया-NN81

 लोकेशन राजगढ़ से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट।   



जीरापुर। रॉयल हाईट्स हायर सेकेंडरी स्कूल, जीरापुर में 15 अगस्त 2025 को देश का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ। सम्पूर्ण विद्यालय परिवार “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और भाषण प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। देश की आज़ादी में बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।


इस अवसर पर संस्था संचालक रणधीर सिंह ने कहा कि “आज का दिन हमें आज़ादी के उन महानायकों के बलिदान को याद दिलाता है, जिनके कारण हम स्वतंत्र भारत में साँस ले रहे हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अनुशासन, परिश्रम और ईमानदारी के साथ देश के निर्माण में योगदान दें।”संस्था प्रबंधक यशवर्धन सिंह एवं प्राचार्य शैलेंद्र जोशी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों को निभाने का संकल्प दिवस है।”कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ, वाद-विवाद, कवि सम्मेलन तथा चित्रकला जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अंत में सभी को मिठाई वितरित की गई और विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes