प्रिंट न्यूज़ बंडा के बरा से
खाताधारकों के खातों को सुरक्षित एवं प्रचलित रखने के लिए री केवाईसी बहुत जरूरी क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक सेंट्रल बैंक सागर से सहयोग से भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल के महाप्रबंधक संजय सेजकर ने कहा मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर धर्मराज साहू ने सभी ग्राम वासियों को जानकारी दी सीएफएल से ओम शुक्ला द्वारा सभी ग्राम वासियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री अटल पेंशन बीमा योजना सुकन्या समृद्धि योजना और जो सरकार की योजनाएं चल रही है उन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गईजिला सागर ब्लॉक बांडा के बरा पंचायत भवन में ग्रामवासियों के साथ सेंट्रल बैक के सहयोग द्वारा संचालित वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम समर्पित गरीबी उन्मूलन समिति के माध्यम से वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को वित्तीय मामलों की बेहतर समझ प्रदान करना था। इसमें शामिल थी :
• बचत और निवेश: बचत योजनाओं और निवेश विकल्पों के बारे में जानकारी प्रदान करना।
• ऋण और कर्ज: ऋण लेने और चुकाने के बारे में मार्गदर्शन देना।
• बजटिंग: बजट बनाने और खर्च को नियंत्रित करने के तरीके सिखाना।एवम जिनको लोन लेना है वो अपनी जरूरत अनुसार लें और समय पर वापसी भी करें।
• बीमा: विभिन्न प्रकार के बीमा योजनाओं के बारे में जानकारी देना।
• धोखाधड़ी से बचाव: वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने के बारे में शिक्षा प्रदान करना। किसी के साथ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर टोल फ्री नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करायें।
. मुद्रास्फीति : दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है जिससे हमारे पैसों की वैल्यू घटती जा रही है हमारे पैसे में मुद्रास्फीति हो रही है इसके बारे में विस्तार से बताया गया
खाता धारकों के खातों को सुरक्षित एवं प्रचलित रखने के लिए री केवाईसी बहुत जरूरी भारतीय रिजर्व बैंक भोपाल के महाप्रबंधक संजय सेजकर सर ने विस्तार से चर्चा की गई और मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के मैनेजर सर को बोला गया की ज्यादा से ज्यादा री केवाईसी करे
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित-
1 संजय सर (RBI
2 श्री चैतन्य सर क्षेत्रीय महा प्रबंधक सागर
2धर्मराज साहू MPGB
3ओम शुक्ला RO
3पूरनलाल अहिरवार BC
4 सावित्री अहिरवारBC
बंडा से बृजेश सिंह लोधी की रिपोर्ट

