संवाददाता प्रदीप शाक्य
तहसील नईसराय जिला अशोकनगर
ब्लॉक अध्यक्ष ने किया झंडा वंदन बांटी मिठाइयां
झंडा वंदन के साथ राष्ट्रगान किया और सभी ने भारत माता की जय के नारों से वातावरण को देशमय कर दिया कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल रघुवंशी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का सभी को संकल्प दिलाया। अंत में सभी को मिठाई बांटी गई और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में नई सराय के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल सिंह रघुवंशी , किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री रितेश रघुवंशी,मंडल अध्यक्ष श्री सिरनाम कुशवाह जी, जिला महामंत्री श्री कल्याण सिंह यादव जीआई टी शैल नितिन रघुवंशी,रानू रघुवंशी,चंद्रेश कुशवाह,देवेंद्र अहिरवार वो अन्य कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
