हरदा जिले कि नगरपरिषद सिराली मे नगर के फुटकर व्यापारियों को लंबे समय से चली आ रही बाजार वसूली की समस्या से आखिरकार राहत मिल गई है। पहले नगर परिषद द्वारा व्यापारियों से ₹30 से ₹40 तक की वसूली की जा रही थी, जिससे छोटे व्यापारी और रेहड़ी-पटरी संचालक परेशान थे। अब विधायक अभिजीत शाह के हस्तक्षेप और व्यापारी महासंघ के प्रयासों से यह वसूली घटाकर केवल ₹10 कर दी गई है।
व्यापारियों की एकजुटता लाई रंग
फुटकर व्यापारी महासंघ अध्यक्ष शेख असलम के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने हाल ही में विधायक से मुलाकात कर समस्या रखी थी। व्यापारियों की परेशानी सुनते ही विधायक ने नगर परिषद अध्यक्ष अनीता अग्रवाल से सीधे चर्चा की और त्वरित निर्णय के बाद ₹10 की वसूली तय कर दी गई।
विधायक की तत्परता पर सराहना
विधायक अभिजीत शाह ने कहा कि छोटे व्यापारी नगर की आर्थिक रीढ़ हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। व्यापारियों ने विधायक की संवेदनशीलता और त्वरित पहल की प्रशंसा करते हुए इसे ऐतिहासिक जीत बताया।
व्यापारियों ने जताया आभार
बैठक में व्यापारी महासंघ अध्यक्ष शेख असलम, उपाध्यक्ष महेंद्र मालवीय, अशिष पवार, बंधु नामदेव, रामकृष्ण चौरा, संतोष, मीडिया प्रभारी शिवम सोनी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने इस निर्णय को एकजुटता और संघर्ष की जीत बताया तथा विधायक अभिजीत शाह का आभार व्यक्त किया।

