Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खिरकिया में श्रीनिवास भारत गैस एजेंसी का पुनः शुभारंभ, उपभोंक्ताओ को मिलेगी सुविधा - NN81



संजू नामदेव खिरकिया। श्रीनिवास भारत गैस एजेंसी का पुनः शुभारंभ होने से उपभोंक्ताओ को समस्याओ से निजात मिलेगी अब उपभोंक्तओ को घर बैठे गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हो जाएगा कई दिनो से गैस सिलेंडर के लिये उपभोक्ताओ को काफी परेशानियो का सामना करना पड रहा था। फाॅरेस्ट डिपो पोखरनी वायपास मार्ग पर स्थित श्रीनिवास भारत गैस एजेंसी का पुनः शुभारंभ किया गया। ऐजेंसी संचालक रंगनाथ काबरा ने बताया की भारत गैस गोडाउन बनकर तैयार हो चुका है जिसका शुभारंभ दिन सोमवार को किया जा चुका है अब उपभोंक्ताओ को गैस सिलेंडर के लिये भटकना नही पडेगा सीधे घर बैठे गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाएगा हमारी गैेस सिलेंडर की गाडियो से घर घर जाकर गैस सिलेंडर की डिलेवरी की जा रही है। उपभोंक्ताओ के लिये अच्छी खबर यह है कि बुंकिग कराने पर सब्सिडी 6 रूपये मिलेगी और प्रधानमंत्री उल्लवला गैस सिलेंडर की बुंकिग कराने पर सब्सिडी 306 रूपये मिलेगी। एजेंसी संचालक रंगनाथ काबरा ने बताया की मिस्ड काॅल बुकिंग नंबर 7710955555 एवं व्हाटसएप बुंकिग नंबर 1800224344 पर  बुंकिग कर सकते है उन्होने बताया की सभी उपभोक्ताओ को बुंकिग कराना अनिवार्य होगा जिसके बाद भी गैंस सिलेंडर प्रदाय किया जाएगा।  

काबरा परिवार ने भगवान भोलेनाथ की पालकी का किया स्वागत

नर्मदे हर भक्त मंडल खिरकिया द्वारा महंत श्री रमन भारती महाराज एवं श्री पंचदशनाम जूनाअखाडा पोखरनी के मार्गदर्शन में ओंकारेश्वर से 51 लीटर नर्मदा जल भरकर आ रही भगवान भोलेनाथ की कावड यात्रा का काबरा परिवार ने गोडाउन के सामने स्टाॅल लगाकर कावडियो को जलपान कराकर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। काबरा परिवार पैदल कावड यात्रा में सम्मलित होकर चारूवा गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया एवं प्रसादी का वितरण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes