Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कैंट थानांतर्गत गोपालपुरा से ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में पुलिस का गुना पुलिस ने किया खुलासा , मात्र दो दिनमें ही आरोपी गिरफ्तार कर, चोरी गए ट्रेक्टर-ट्रॉली किए बरामद - NN81




एमपी गुना से जगदीश राठौर की रिपोर्ट

             गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के निरंतर खुलासे कर इनके अपराधियों पर सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसके बावजूद गुना जिले में चोरी जैसी वारदात है लगातार सामने आ रही है वहीं  चोरीयो,का गुना पुलिस खुला साभी कर रही है, लेकिन चोरीया, रुकने का नाम नहीं ले रही है, गुना पुलिस ने एक और खुलासा किया,इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी श्री भरत नोटिया के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस द्वारा गोपालपुरा से ट्रेक्टर-ट्राली चोरी होने के मामले में तत्परता पूर्वक कार्यवाही कर मात्र 36 घंटों के भीतर ही प्रकरण का खुलासा कर आरोपी चोर गिरफ्तार किया और जिससे ट्रेक्टर-ट्राली को बरामद किया गया ।  


             उल्लेखनीय है कि विगत दिनांक 06-07 जून 2025 की रात में फरियादी अवधेश रघुवंशी निवासी दलवी कालोनी गुना के द्वारा केंट थाने में रिपोर्ट की गई थी कि दिनांक 06 जून 2025 की रात गोपालपुरा क्षेत्र में केसर गैस एजेंसी के पास स्थित उसके बाडे से कोई अज्ञात व्यक्ति उसका न्यू होलेंड ट्रेक्टर क्रमांक MP08 M 0564 मय ट्राली के चोरी कर ले गया है । जिस पर से केंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 611/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । 



                  केंट थाना पुलिस द्वारा ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी के उपरोक्त प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही की गई और इसमें विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद से ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी   की तलाश व पतारसी के सघन प्रयास किये गये इस हेतु कैंट थाना पुलिस के लगातार प्रयासों के फलस्वरुप ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी में अज्ञात आरोपी को ज्ञात किया गया और मात्र 36 घंटों के भीतर ही आज दिनांक 08 जून 2025 को आरोपी राकेश उर्फ लुक्का पुत्र अनरथ सिंह लोधी उम्र 27 साल निवासी मोचार थाना ईसागढ जिला अशोकनगर को गिरफ्तार कर जिसकी निसादेही से प्रकरण में चोरी ट्रेक्टर-ट्रॉली कीमती करीबन 08 लाख को बरामद कर लिया  है । 


                 केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, आरक्षक विनीत शर्मा, आरक्षक महेन्‍द्र छारी एवं आरक्षक मनमोहन लोधी की सराहनीय भूमिका रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes