Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी - NN81

 


लोकेशन उत्तर प्रदेश गाजीपुर 

हनीमून मनाने मेघालय गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उनकी पत्नी ने ही कराई थी


ये खुलासा मेघालय के DGP ने किया है। इस बात की पुष्टि मेघालय के CM कोनराड सांगमा ने भी कर दी है।


पुलिस ने यूपी के गाजीपुर से सोनम को एक ढाबे से पकड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। उसके अलावा तीन हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। दंपती इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे, जहां मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुए। शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया।


राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी को पहले लगा कि नेटवर्क का इश्यू होगा, लेकिन 24 मई से दोनों के मोबाइल बंद हो गए तो चिंता होने लगी। कई प्रयासों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलॉन्ग पहुंचे। इसके बाद वे सर्चिग टीम के साथ जुड़े।

रिपोर्ट अर्पित श्रीवास्तव 

NN 81

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes