Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को बोगोटा में एक कार्यक्रम के दौरान सिर में मारी गई गोली - NN81

 


बड़ी खबर 


कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे को बोगोटा में एक कार्यक्रम के दौरान सिर में मारी गई गोली.


वह गंभीर रूप से हो गए हैं घायल .....

सीबीएस न्यूज ने बताया कि उरीबे की हालत बनी हुई है गंभीर .....

गोलीबारी के सिलसिले में एक व्यक्ति को किया गया है गिरफ्तार ......


उनकी पार्टी सेंट्रो डेमोक्रेटिको कंजर्वेटिव पार्टी ने एक बयान में कहा कि वह एक अभियान कार्यक्रम में ले रहे थे भाग, तभी उनके सिर में  मार दी गई गोली ......


बोगोटा के मेयर कार्लोस फर्नांडो गैलन ने पुष्टि की कि संदिग्ध बंदूकधारी को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया गया और कहा कि हमलावर को हिरासत में लेने के लिए सुरक्षा बलों ने तुरंत की कार्रवाई .....

रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने बाद में घोषणा की कि इस प्रयास के पीछे के लोगों की पहचान करने वाली जानकारी के लिए 3 बिलियन कोलम्बियाई पेसो का दिया जाएगा इनाम ......


इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और कोलंबिया के हिंसक राजनीतिक अतीत से की जा रही है इसकी तुलना.....


गौरतलब है कि कोलंबिया ने 20 वीं सदी के आखिर में कई हाई-प्रोफाइल राजनीतिक हत्याओं को झेला है ..... इनमें लुइस कार्लोस गैलन और कार्लोस पिजारो की हत्याएं भी हैं शामिल ..... कई राजनीतिक नेताओं ने उस दौर के फिर से वापस आने पर जताई है गहरी चिंता .....


कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया ..... उन्होंने उरीबे टर्बे के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीतिक हिंसा को फिर कभी कोलंबिया की वास्तविकता का हिस्सा नहीं बनना चाहिए ..... पूर्व राष्ट्रपति अल्वारो उरीबे ने उरीबे टर्बे को एक राष्ट्रीय आशा कहा और पूरी और जांच का किया आग्रह ....


बताते चलें कि मिगुएल उरीबे टर्बे एक दक्षिणपंथी सीनेटर हैं और विपक्षी डेमोक्रेटिक सेंटर पार्टी के एक प्रमुख सदस्य हैं ..... वह कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति जूलियो सेसर टर्बे के पोते और पत्रकार डायना टर्बे के बेटे हैं.....


 कोलंबिया के यूनिवर्सिडैड डी लॉस एंडीज और हार्वर्ड के कैनेडी स्कूल से पढ़ें हुए उरीबे राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के वामपंथी सुधारों के कड़े आलोचक रहे हैं..... उन्होंने 2026 के चुनावों से पहले खुद को एक प्रमुख रूढ़िवादी आवाज के तौर पर  कर लिया है बुलंद ..... इससे पहले भी राष्ट्रपति के चॉपर पर  हो चुका है हमला.....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes