Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई घटनास्थल पर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल। NN81

 


ब्रेकिंग न्यूज़ 

नौरोजाबाद //उमरिया 

मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट 


उमरिया जिले के नौरोजाबाद थानाअंतर्गत बन्ना नाला से घुलघुली पहुंच मार्ग कौड़िया 63 खेर माता के सामने एक बाइक गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई चालक की हुई दर्दनाक मौत एक गंभीर रूप से घायल ,घायल को 108 की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया 

प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि सूरज बैगा अपने ससुराल कौड़िया 63  सीताराम बैगा के यहां आया हुआ था।


कपड़ा खरीदने घुलघुली अपने ससुराल के साथी रवि सिंह पिता अमरजीत सिंह उम्र लगभग 23 वर्ष के साथ घुलघुली गए थे  वापस लौटते वक्त कौड़िया 63 खेर माता के सामने अनियंत्रित बाइक गाय से टकराते हुए पेड़ में जाकर टकराई जिससे सूरज बैगा उम्र लगभग 20 वर्ष बरही निवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।एक दूसरे साथी रवि सिंह गंभीर रूप से घायल है जिन्हें 108 की मदद से जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भेजा गया मौके पर हंड्रेड डायल पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर नौरोजाबाद पुलिस घटनास्थल की जांच पड़ताल कर रही है कि यह घटना किन परिस्थितियों में हुई है इसका कारण क्या है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes