Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चार थाना अध्यक्ष समेत 24 दारोगाओं का हुआ तबादला


संवाददाता -शैलेश कुमार यादव

फर्रुखाबाद --पुलिस उप महानिरीक्षक ने जनपद से मऊदरवाजा, मेरापुर, जहानगंज, कंपिल थानाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक पीआरओ, सर्विलांस सेलं प्रभारी, सेंट्रल जैल, रायपुर, सरह चौकी प्रभारी समेत 24 दारोगाओं के तबादले गैर जनपद के लिए कर दिए गए हैं। सिपाही व दीवान के भी तबादले किए गए हैं। वहीं अन्य जनपदों से दारोगा व दीवान, सिपाहियों को जिले में भेजा गया है। 10 दिनों के अंदर तबादले पर आख्या देने के आदेश दिए गए हैं।


पुलिस उप महानिरीक्षक हरीशं चंदर द्वारा मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी, मेरापुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, कंपिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ कोरी, जहानगंज थानाध्यक्ष दारोगा जितेंद्र सिंह पटेल, दारोगा स्वदेश कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी दीपक सिंह भाटी का तबादला इटावा के लिए किया गया। भोजपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिसौदिया, दारोगा प्रशांत कुमार,


रायपुर चौकी प्रभारी नरसिंह, सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी किरनपाल नागर, भोजपुर चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह यादव, दारोगा नरेंद्र कुमार, दारोगा भभूति प्रसाद, दारोगा रामलखन, दारोगा राजकुमार, दारोगा कीर्ति प्रकाश कनौजिया का तबादला कानपुर देहात के लिए किया गया। पुलिस अधीक्षक पीआरओ शंकरानंद, दारोगा ओमप्रकाश तिवारी, सरह चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह, दारोगा शिशुपाल सिंह, दारोगा हरेंद्र सिंह का तबादला औरैया के लिए किया गया। दारोगा गोपालजी तिवारी, दारोगा गजराज सिंह, दारोगा गोविंद सिंह का तबादला कन्नौज के लिए किया गया। इसके अलावा काफी संख्या में दीवान, सिपाहियों के भी तबादले विभिन्न जनपदों में किए गए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes