Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

2री सब जूनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साहेबगंज का रहा दबदबा - NN81


 साहिबगंज 
जिला ब्यूरो आकाश कुमार भगत दिनांक: 15 / 06 / 2025

■ 2री सब जूनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साहेबगंज  का रहा दबदबा

बालक अंडर 16  में जिला टीम बनी विजेता 

बालिका अंडर 16 बनी उपविजेता

बालक अंडर 16 में परमा हांसदा एवं बालक अंडर 14 में संतोष मुर्मू ने जीते 02 -02 स्वर्ण  

संतोष मुर्मू ने अंडर 14 ट्रायथलॉन ग्रुप ए 2031 अंकों के साथ एवं  परमा हांसदा ने बालक अंडर 16 में 3436 अंकों के पेंटाथलोंन में नया झारखंड राज्य रिकॉर्ड बनाया 

जिले के खिलाड़ियों ने जीते 06 स्वर्ण,04 रजत एवं 02 कांस्य समेत 12 पदक

उदघाटन के अवसर पर जामताड़ा माननीय स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जिले के उदयमान एथलीट संतोष मुर्मू का बढ़ाया हौसला

विजेता खिलाड़ियों को जामताड़ा पुलिस अधीक्षक श्री राज  कुमार मेहता ने पुरस्कृत किया 

जामताड़ा  जिला एथलेटिक्स संघ एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में 14 एवं 15 जून को जामताड़ा स्टेडियम जामताड़ा में संपन्न 2री झारखंड राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में  जिले के  एथलीटों ने झारखंड अपना दबदबा कायम करते हुए पहली बार बालक अंडर 16 में विजेता एवं बालिका अंडर 16 में उपविजेता का खिताब जीता। ज्ञात हो 29 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम के सभी सदस्यों का उपायुक्त श्री हेमंत सती ने अपने  गोपनीय कार्यालय में मुलाकात कर हौसला बढ़ाया  था। 


स्वर्ण पदक

 संतोष मुर्मू (बालक अंडर 14) ट्रायथलॉन ग्रुप ए एवं किड्स जैवलिन

.परमा हांसदा -  (बालक अंडर 16) पेंटाथलन एवं लंबी कूद 

काजल कुमारी - (बालिका अंडर 16)

जेवलिन थ्रो एवं 60 मीटर

सपना यादव (बालिका अंडर 16) पेंटाथलन 


रजत पदक 


इमानुएल किस्कू- (अंडर 16 बालक) 60 मीटर एवं 80 मीटर हर्डल्स

शानू कुमार यादव - (अंडर 16 बालक) जेवलिन

ज्योति कुमारी - बालिका अंडर 14 - ट्रायथलॉन बी एवं किड्स जैवलिन 

कांस्य पदक 

चंदन रजवार - (अंडर 16 बालक) 80 मीटर हर्डल्स

 पृथ्वी राज मंडल (अंडर 16 बालक) जेवलिन थ्रो


इस उपलब्धि पर  खिलाड़ियों को उपायुक्त श्री  हेमंत सती , जिला खेल पदाधिकारी पंकज कुमार झा समेत जिले वासियों ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes