Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

10 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन



मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट 


जनजातिया कार्य विभाग मध्य प्रदेश शासन एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन अंतर्गत सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के माध्यम से कम्युनिटी यूथ लीडर सुनीता सिंह के द्वारा ब्लॉक मैनेजर संदीप शुक्ला के सहयोग से ग्राम पंचायत मालियागुड़ा में 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम मालियागुड़ा ब्लॉक पाली के छात्रों ने 10 दिन तक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें स्कूली बच्चों ने प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियों का आनंद लिया जिसमें मुख्य रूप से बच्चों ने बीज रोपण पत्तों से आकृति बनाना कागज से वस्तुओं का निर्माण करना मिट्टी से मूर्ति बनाना कचरा से कंचन का काम रंगोली चित्रकला आदि सीखे साथ ही अन्नप्रेरणादायक कहानी खेल-खेल के माध्यम से शिक्षा आदि चीजों में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जिसमें  स्कूली  बच्चों मोहल्ले के बच्चों ने भागीदारी सुनिश्चित की 10 दिनों तक पूरे जोश और उल्लास के साथ समर कैंप का संचालन किया गया बच्चों ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर और बाल संरक्षण के बारे में भी शिखा कार्यक्रम के अंतिम दिवस छात्रों के द्वारा बनाई गई सामग्रियों की प्रदर्शनी का अवलोकन गांव के ही ग्रामीण जनों के द्वारा किया गया साथी फोटो सजा की गई कार्यक्रम के सफल संयोजन में संरक्षक के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी महारान प्रताप सिंह क सहयोग व मार्गदर्शन मिलता रहा जिससे सफल समर कैंप का समापन हुआ l


विज्ञापन लगवाने एवं खबरों के लिए संपर्क सूत्र 

कांटेक्ट नंबर 

9009610955

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes