Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सड़क हादसे में युवक की मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

 


लोकेशन गुरसरांय (झांसी)

संवाददाता आयुष त्रिपाठी

भांजे की शादी में जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में उंसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में पुलिस की मदद से ले जाया गया। हालत गम्भीर होने पर झाँसी रेफर कर दिया गया। उधर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर से गाँव मे शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्राम सुट्टा निवासी लालभान पुत्र सीताराम 38 वर्ष के भांजे की शादी गुरसरांय में हुई थी। उसी शादी समाहरोह में शामिल होने के लिए रात्रि 10 बजे वह घर से निकला था। जैसे ही वह अस्ता ओर गुरसरांय के बीच पहुँचा। तभी किसी अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पहुँची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और समुदाय स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया लेकिन लालभान की हालत खराब होने पर उसे झाँसी मेडीकल कालेज रिफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लालभान खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes