Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कृषि रथ पहुंचा सेलूद और फेकारी, 100 से अधिक किसानों ने ली उन्नत तकनीक की जानकारी - NN81


रिपोर्ट: गोपेश साहू | दिनांक: 03 जून 2025 | स्थान: सेलूद


सेलूद। विकसित कृषि संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को कृषि रथ विकासखंड पाटन के ग्राम सेलूद और फेकारी पहुंचा। यह रथ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र पाहंदा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, और छत्तीसगढ़ शासन के कृषि, पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग के विशेषज्ञ शामिल हैं।


कृषि रथ के आगमन पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। इस दौरान खरीफ फसल विशेषकर धान की खेती में आ रही समस्याओं जैसे — करगा धान, सोमना बन, पेनीकल माइट किट, धान में काई की समस्या, तथा कंसे के समय पौधों के लाल होने पर वैज्ञानिकों ने विस्तारपूर्वक चर्चा की।


कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा ने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान सुझाया। कृषि विज्ञान केंद्र पाहंदा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय जैन भी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर सेलूद के सरपंच खिलेश मारकंडे, फेकारी के जनपद सदस्य राम सुमेर छेदइया, सरपंच योगेंद्र साहू, समिति अध्यक्ष टामन साहू, पारखत सिंह साहू एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में कृषि विभाग पाटन से मुकेश मंडरिया, ममता बंजारे, डॉ. कमल नारायण वर्मा एवं डॉ. भास्करण सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


शिविर में 100 से अधिक किसानों ने भाग लिया और वैज्ञानिकों से सीधी जानकारी लेकर उन्नत खेती की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes