Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

महिमा हॉस्पिटल और सन्ना ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से रक्तदान शिविर संपन्न 17 यूनिट रक्त एकत्र, रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित


रिपोर्ट: गोपेश साहू | दिनांक: 03 जून 2025 | स्थान: उतई

उतई। महिमा हॉस्पिटल, उतई और सन्ना ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा. टी.आर. यादव ने स्वयं रक्तदान कर की। इस अवसर पर कुल 17 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।


डा. यादव ने रक्तदान के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “नियमित रूप से रक्तदान करने से हृदय रोग का खतरा घटता है, रक्त की चिपचिपाहट कम होती है और शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है। साथ ही, इससे कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।”


शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, डायरी, और पानी की बोतल भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस शिविर में रक्तदान करने वालों में शामिल थे –

दीपक कुमार साहू, मोहित देवांगन, स्वाती टंडन, कीर्ति बाई, खेमलाल कुर्रे, ललित साहू, विक्की गायकवाड़, पोषण सिंह, विक्रम लिल्हारे, ओम साहू, धनेश्वर कुमार साहू, अर्पित देवांगन, लोकेश साहू, ईश्वर साहू, लक्की देवांगन, रूपनारायण देवांगन, डॉ. कमलेश बंजारे, डॉ. लक्ष्मण साहू और लोकेश यादव।


कार्यक्रम की सफलता में महिमा हॉस्पिटल की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन समाज में सेवा भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes