Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

यू पी जनपद फर्रुखाबाद में रोडवेज के रंग की डग्गामार बस सीज एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश बस का परमिट किया जायेगा निरस्त - NN81


जिलाधिकारी फर्रूखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार आज दिनांक 17-06-2025 को एआरटीओ-प्रवर्तन फर्रूखाबाद सुभाष राजपूत द्वारा कायमगंज रोड पर गुप्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया एवं अभिसूचना के आधार पर प्रातः लगभग 08.00 बजे बस संख्या UP14HT-3780 को फर्रूखाबाद से दिल्ली आनन्द विहार की ओर जाते हुये चेक किया गया तो बस का रंग उ0प्र0राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से मिलता हुआ प्रतीत हुआ। बस के आगे एवं पीछे ऊपरी भाग पर कौशाम्बी तथा उत्तर प्रदेश लिखा हुआ था। बस की साइड में उत्तर प्रदेश आपका अपना साथी लिखा हुआ पाया गया, बस के अन्दर दिल्ली आनन्द  विहार की प्लेट लगी हुई थी। बस को उ0प्र0राज्य सड़क परिवहन निगम के फर्रूखाबाद बस स्टेशन पर चालान कर निरूद्ध कर दिया गया है तथा बस पर रू0 48512/- का जुर्माना लगाया गया है।

                बस का रंग उ0प्र0राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से मिलता हुआ होने के कारण एआरएम-रोडवेज फर्रूखाबाद को बस स्वामी के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कराने के निर्देश दिये गये हैं। बस का परमिट निरस्त करने के लिये सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण लखनऊ को पत्र प्रेषित कर दिया गया है।


   जिला संवाददाता अनिल कुमार यादव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes