Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जेठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर कछियानी हनुमान मंदिर पर मेले में उमड़ी भीड़ में एक महिला भक्त के गले से एक महिला ने सोने का पैंडल तोड़ लिया - NN81

 जिला शाहजहांपुर से ठाकुर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट 

शाहजहांपुर /तिलहर 


जेठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर कछियानी हनुमान मंदिर पर मेले में उमड़ी भीड़ में एक महिला भक्त के गले से एक महिला ने सोने का पैंडल तोड़ लिया । शोर मचाने पर तैनात पुलिस ने उसे धर दबोचा ।

      पीड़ित महिला ने बताया कि वह थाना कांट क्षेत्र के गांव हसनपुर रसकूपा की रहने वाली भानबती आज मेले में प्रसाद चढ़ाने आई थी । इसी दौरान भीड़ में उसके गले से एक अन्य महिला ने सोने का पैंडल तोड़ लिया । उसके शोर मचाने पर मंदिर में तैनात उपनिरीक्षक रजनीश, महिला उप निरीक्षक नेहा सैनी, कुमार हेड कांस्टेबल शिवकुमार, कॉन्टेबल शरद यादव ने उक्त आरोपी महिला को धर दबोचा । और कोतवाली ले गई । 

     इंचार्ज प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी महिला निगोही थाना क्षेत्र के गांव कटैया  की रहने वाली सुनीता पत्नी राम करन पासी है । जिसके कब्जे से चोरी किया गया पैंडल बरामद हुआ है। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी महिला को जेल भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes