Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बालोद जिला स्वाभिमान मंच के बैनर तले मातृ शक्तियों ने सेना के सम्मान मे आभार जताने निकाली सिंदूर यात्रा। NN81

 संवाददाता-दिनेश कुमार नेताम, बालोद 

स्थान - बालोद 




 ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश के वीर जवानों ने पुरे भारत में बेटियों और बहनो के सम्मान और गौरव की बहादुरी से रक्षा की है। यह एक ऐसी उपलब्धि है जो पुरे देश को गौरव से भर देती है। इसलिए बालोद जिला स्वाभिमान मंच के बैनर तले मातृ शक्तियां भारतीय सेना का आभार मनाने निकालीं गयी शौर्य और गौरव से भरे सिंदूर यात्रा..


                         22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगांव में पाकिस्तान से आये इस्लामिक कट्टरपंथी आतंकवादियों के द्वारा भोले भाले पर्यटको को उसकी जाति धर्म पूछ कर उनके परिजनों के सामने ही जिस प्रकार निर्ममता से नर संहार किया गया वो न केवल असहनीय था बल्कि भयानक भी था...जिसका जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार और सशस्त्र बलो ने आतंकवाद के खिलाफ साहसिक और निर्णायक हमला किया तथा आतंकवादी ढांचे को ध्वस्त किया।


                         भारतीय सैन्य अभियान राष्ट्र के गौरव और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतिक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है- देश न तो झुकेगा और न ही टूटेगा... उन्होंने अपने संकल्प अनुसार देश के बहन बेटियों के सिंदूर पर कुदृष्टि डालने वालों को सबक सिखाया।जिससे समुचा हिंदुस्तान मे खुशियाँ व लोंगो के दिलो मे देश भक्ति का जज्बा भर गया  और विजय की आकांक्षा से युक्त संगठित हिन्दू नारियों ने अपनी संगठन शक्ति दिखाने व एकजुटता बनाए रखने के लिए पुरे बालोद नगर भ्रमण करते भारतमाता की जय, जय जवान जय किसान, वन्देमातरम की जयघोष से पूरा  बालोद गुज उठा। सिंदूर यात्रा के दौरान सैकड़ो की तादाद मे नगर वासियो व स्वाभिमान मंच जिला बालोद की महिलाओं युवाओं वरिष्ठ जन व सभी वर्ग के  लोंगो ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes