Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिला सीईओ एक्सन में, खिरकिया जनपद के निरीक्षण के दोरान लापरवाही बरतने वालो को लगाई फटकार - NN81


हरदा संजू नामदेव। जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मुहालकला में इन दिनों जमकर अनियमित्ताएं बरती जा रही है। बताया गया कि पंचायत सचिव मुख्यालय में नही रहने से ग्रामीणों को समय पर सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करते हुए रोजाना पंचायत के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिव रूपसिंह चंदेल गांव में नहीं रहते हैं तथा सप्ताह में सिर्फ एक-दो दिन ही पंचायत में आते है। ग्राम पंचायत तो खुलती है लेकिन वहा की कुर्सिया खाली पडी रहती है। पंचायत में जिम्मेदार अधिकारी के नही रहने से पंचायत की टेबल कुर्सियां धूल खा रही है। सचिव के नही बैठने से ग्रामीणों को जन्म दृ मृत्यु प्रमाण पत्र व परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य कार्यों के लिए ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में सचिव के बैठने की मांग की है जिससे उनका कार्य आसानी से गांव मे हो सके। ग्रामीणों के समस्याओं का ग्राम पंचायत में ही निराकरण हो सके। संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा पंचायत सचिव को बैठने के लिए निर्देशित भी किया गया। लेकिन ये माहाशय का तो अता पता नही रहता, जिसकी वजह से परिवार रजिस्टर नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए ब्लाक के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन ब्लाक के चक्कर लगाने के बाद भी उनका काम समय से नही हो पाता है। ज्ञात हो पूर्व में ग्राम पंचायत कुडावा में अनिमितताए बरतने को लेकर उन्हे वहा से हटाकर ग्राम पंचायत मुहालकला अटैच किया गया है, लेकिन ग्राम पंचायत मुहालकला की स्थिति भी जस की तस बनी हुई है। हम बात कर रहे जनपद पंचायत सीईओ प्रवीण इवने की तो ये महाशय तो अगर भष्टाचार संबधित मिडिया के द्वारा किसी पंचायत की खबरो का प्रकाशन किया जाता है, तो जनपद सीईओ कार्यवाही की वजह उन्हे संरक्षण दे देते है।  


जिला पंचायत सीईओ एक्सन में


विगत दिनो जिला पंचायत सीईओ सविता झानिया ने अचानक खिरकिया जनपद पंचायत का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई खामिया मिली। इस दौरान उन्होने जनपद सीईओ सहित मोरगडी खिरकिया कलस्टर के जिम्मेदार अधिकारी को जमकर फटकार लगाई। जिला पंचायत सीईओ सविता झानिया ने जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले 67 ग्राम पंचायतों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत होने वाले निर्माण कार्यों की समीक्षा की । इस दौरान बैठक में ग्राम पंचायतों के सचिव व रोजगार सहायक से जिला पंचायत सीईओ ने मनरेगा, गरीब कल्याण की योजनाओं की जानकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत अभियान, वृद्धा व सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली और निर्माण कार्यों की विस्तृत पूर्वक जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक से कहा कि ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा पीएम आवास का दिया गया लक्ष्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। जिला पंचायत सीईओ ने कार्यों में लापरवाही बरतने पर मोरगडी खिरकिया कलस्टर के जिम्मेदारो को फटकार लगाते हुए उनके प्रति नाराजगी जताई। उन्होने कहा की अधूरे कार्यों को पूरा किया जाए नहीं तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।



इनका कहना


ग्राम पंचायत सचिव को पंचायत में बैठना चाहिए जिससे ग्रामीणो का समय पर काम हो सके, मै दिखवाती हूॅ।

सविता झानिया, जिला पंचायत सीईओ हरदा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes