Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गरीब युवा युवती का निकाह कराया जाना सबसे बड़ा पुण्य का काम सरस्वती बंजारे मचांदुर में मुस्लिम समाज के दस जोड़ो का निकाह हुआ - NN81

दूर्ग ग्रामीण विधानसभा

 मुस्लिम समाज की गरीब युवा युवतियों का निकाह कराया जाना सबसे पुण्य का काम है।ऐसे कार्यो से अन्य समाज को प्रेरणा मिलेगी।यह बातें जिला पंचायत दूर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ने ग्राम मचादुर में मुस्लिम समाज के सामुहिक विवाह कार्यक्रम को अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही। मुस्लिम एकता मंच पाटन एवं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में  बुधवार को ग्राम मचांदुर के शीतला प्रांगण के सामने स्थित मंच पर भव्य इज्तेमाई निकाह (सामूहिक विवाह) का का आयोजन किया गया ।इस निकाह कार्यक्रम में  मुस्लिम समाज के दस युवक-युवतियां निकाह के पवित्र बंधन में बंधी। कार्यक्रम में  अतिथि के रूप में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रमसीला साहू, जिला पंचायत दूर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे ,दूर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चन्द्राकर सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।इस अवसर पर डॉ रहीम खान, रफीक खान, नवाब खान, सकील मोहम्मद, रहिमुद्दीन कुरैशी, हबीब खान, अय्यूब खान, चांद खान, हाजी दाऊद खान, शरीफ खान, सफिर खान, रफीक खान, मुजीब कुरैशी उपस्थित् थे।मचांदुर जामा मस्ज़िद के ईमाम मौलाना अब्दुल बाकी ने निकाह कराया। कार्यक्रम का संचालन मुजिबुद्दीन कुरैशी ने किया। 

बॉक्स

बीस गवाह दस वकील  की मौजूदगी में निकाह सम्पन्न हुआ।

दस जोड़ी निकाह इन दोनों के सरक्षण में सम्पन्न हुआ।

बाक्स

मुख्यमंत्री आशिर्वाद योजना का लाभ इन दस मुस्लिम नवविवाहित जोड़ो को दिया गया है। दुर्ग ग्रामीण महिला बाल विकास योजना  दूर्ग ग्रामीण की परियोजना अधिकारी श्रीमतीं उषा झा ने बताया की 

प्रति दस जोड़ो को सरकार की ओर से 35हजार रुपये  वर-वधू के शादी  जोडा को श्रृंगार सामग्री हेतु प्रदान किया गया है।

*बॉक्स

इन जोड़ो का निकाह हुआ

मेहनाज़ बानो वालिद जनाब शहिद बख्स मगरलोड, जिला धमतरी हमराह*

मोहम्मद रफीक खान वालिद  मो. याक़ूब खान हडुवा जिला राजनांदगाव रुकसाल वालिद जैनुद्दीन जामगॉव आर पाटन  जिला दुर्ग हमराह शेख मोईनुद्दीन वालिद सिराजुद्दीन कुंवागोंदी जिला बालोद नाज परविन वालिद नूर मोहम्मद भरर पाटन जिला दुर्ग हमराह अब्दुल कादिर वालिद अब्दुल नासिर रिसई पारा धमतरीनाजनीन परविन वालीदा जमीला बेगम धरसींवा जिला रायपुर हमराह अल्ताफ बेग वालिद रसीद बेग थानखम्हरिया गंडई नजमा बानो वालिद रज्जब खान भरदा जिला बालोद

  हमराह महेमुद्दीन वालिद मोहजुद्दीन नर्राटोला डौन्डी जिला बालोद सादिया बानो वालिद कादिर अहमद भरदा जिला बालोद* 

 हमराह मो. उबैश वालिद अब्दुल कादिर गरियाबंद जिला गरियाबंद सायरा बानो वालिद इरफ़ान खान भोथीडीह कुरुद जिला धमतरी हमराह सकील खान वालिद लतीफ खान चंगोरी पाटन जिला दुर्गसबा परविन भिलाई 3 जिला दुर्ग हमराह आतिफ़ खान दल्लीराजहरा जिला बालोदशेख नजमा बेगम वालिद शेख लदीश मिया पुरैना तेलीबाँधा रायपुर हमराह अबरार दुल्ला वालिद हमिद दुल्ला लुचकी पारा दुर्ग जिला दुर्गसलमा बानो वालिद शेख हसन फिंगेश्वर जिला गरियाबंद हमराह अकरम खान वालिद हनीफ खान कुंडेल जिला गरियाबंद का निकाह हुआ*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes