Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मूंग फसल का सर्वे तत्काल कराया जाकर, किसानों को उचित मुआवजा राशि प्रदान की जावे हरदा विधायक डॉ. दोगने - NN81



हरदा संजू नामदेव । हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर एवं उप संचालक कृषि विभाग हरदा को पत्र प्रेषित कर मूंग फसल का सर्वे तत्काल कराया जाकर किसानों को उचित मुआवजा राशि दिलाये जाने की मांग की गई है।

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि दिनांक 27/05/2025 को देर रात हरदा जिले में हुई अति बर्षा के कारण किसानों के खेत में पक कर तैयार खड़ी मूंग फसल पानी में डूब गई है। हरदा जिले के ग्राम सोनखेड़ी, भुवनखेड़ी, मंझली, आलनपुर, आदमपुर, भुन्नास, अबगांवखुर्द समेत कई ग्रामों में हजारों एकड़ खेतों में पानी भरा गया है। जिससे किसानों की मूंग फसल आडी हो गई है और कई जगहों पर फसल पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है। जिसके कारण फलियों में अंकुरण होने लगा है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पडेगा।

इस हेतु मेरा आपसे अनुरोध है कि हरदा जिले के किसानों की मूंग फसल नुकसानी का सर्वे तत्काल कराया जाकर किसानों को उचित मुआवजा राशि प्रदान कराए जाने का कष्ट करें एवं मूंग फसल को बीमा हेतु अधिसूचित करावे। जिससे आगामी समय में यदि इस प्रकार की प्राकृतिक आपदा आये तो किसान बीमा राशि प्राप्त कर सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes