Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अवैध शराब के साथ महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज - NN81

 लोकेशन झाँसी 

रिपोर्टर सतेन्द्र कुमार 


जनपद झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी बंगरा प्रभारी साजेश सिंह द्वारा अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए एक महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम रातौसा निवासी गुड्डी पत्नी राममिलन को अवैध शराब से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अभियुक्त बनाया गया है। बंगरा चौकी प्रभारी साजेश सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम की मेहनत और तत्परता के चलते अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। पुलिस विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है, वहीं अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes