Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

समर कैंप का सफल समापन: जीवन कौशल ‘सक्षम कार्यक्रम’ के तहत CYL सुजल विश्वकर्मा ने दिखाई नेतृत्व क्षमता - NN81

 समर कैंप का सफल समापन: जीवन कौशल ‘सक्षम कार्यक्रम’ के तहत CYL सुजल विश्वकर्मा ने दिखाई नेतृत्व क्षमता



मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट 


विज्ञापन एवं बुकिंग के लिए संपर्क नंबर--9009610955


   उमरिया (पाली) – ‘सक्षम कार्यक्रम’ के अंतर्गत संचालित 10 दिवसीय समर कैंप का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। यह कैंप कम्युनिटी यूथ लीडर (CYL) सुजल विश्वकर्मा  द्वारा समुदाय में वार्ड नंबर 01 सूखा में आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को जीवन कौशल, रचनात्मक गतिविधियाँ एवं टीमवर्क सिखाया गया।


इस समर कैंप में 6 से 18 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। कैंप का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। CYL ने अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाते हुए पूरे कैंप का आयोजन सफलतापूर्वक किया।


बच्चों ने खेल, चित्रकला, समूह चर्चा और कहानी लेखन जैसी गतिविधियों में भाग लिया। जीवन कौशल के तहत निर्णय लेना, समस्या समाधान, भावनात्मक समझ आदि विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। कैंप के माध्यम से बच्चों को सामाजिक व्यवहार और अनुशासन भी सिखाया गया।


स्थानीय अभिभावकों ने भी कैंप में आकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं और सीखी गई बातों को साझा किया गया। CYL द्वारा तैयार की गई गतिविधियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।


इस कैंप ने बच्चों को छुट्टियों में रचनात्मक ढंग से समय बिताने का अवसर दिया और CYL की समुदाय में भूमिका को और मजबूत किया। समर कैंप सक्षम कार्यक्रम की सफलता और युवा नेतृत्व की मिसाल बन गया इस कार्यक्रम के समापन में वार्ड नंबर एक की पार्षद श्री मति सोना सिंह तथा तरुण सेवा समिति प्रमुख कृष्णा विश्वकर्मा जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक पुष्पा मैडम व सक्षम प्रोग्राम के ब्लॉक मैनेजर संदीप शुक्ला इन सब के द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु बच्चों को कॉपी पेन मारकर व ट्रॉफी वितरण कर समर कैंप का समापन किया गया l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes