Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बुलंदशहर के गुलावठी में एक CRPE हेड कांस्टेबल की पैतृक

बुलंदशहर  UP 


जमीन के कथित हड़पने का मामला सामने आया है। श्रीनगर में तैनात हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह तोमर ने गांव छपरावत के अजित पाल पर उनके पिता-दादा की जमीन को धोखे से अपने नाम कराने का आरोप लगाया है।

रविंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि 8 अप्रैल 2025 को एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई  वीडियो में उन्होंने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और एसएसपी से

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की

मांग की है। रविंद्र ने कहा कि अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं कर सकता तो उन्हें कानून हाथ में लेने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि जब वह देश के लिए लड़ सकते हैं तो अपनी जमीन के लिए भी लड़ सकते हैं।

गुलावठी कोतवाल सुनीता मलिक के अनुसार, एसएसपी के आदेश पर छपरावत के अजीत सिंह, प्रशांत , गौरव और लेखपाल बलवंत के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

किया गया है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420 और 120B के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes