Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम कुसुमकसा आगमन पर नीलू शर्मा जी का भाजपा मंडल कुसुमकसा ने किया स्वागत:NN81

 Reported By: Dinesh Kumar Netam 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99


छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम कुसुमकसा आगमन पर  नीलू शर्मा जी का भाजपा मंडल कुसुमकसा ने किया स्वागत: 

 छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष बनने के बाद नीलू शर्मा जी का प्रथम आगमन कुसुमकसा मे हुआ व साथ आए  भाजपा  जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख,पूर्व भाजपा  जिलाध्यक्ष पवन साहू का  स्थानीय बस स्टैंड चौक में भाजपा मंडल कुसुमकसा द्वारा  आतिशबाजी  व पुष्पहार के साथ  भव्य स्वागत किया गया  ,इस दरम्यान योगेंद्र सिन्हा अध्यक्ष  भाजपा मंडल कुसुमकसा ने  छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष  नीलू शर्मा को  ग्राम देवपांडूम व  रजही को पर्यटन स्थल बनाए जाने का  मांग पत्र सौंपकर बताया कीआपके आगमन से हम सब कि उम्मीद बँधी है कि,आदिवासी बहुल क्षेत्र मे जंगलो के मध्य बसे ग्राम देवपांडुम में प्राकृतिक झरना को देखने दूर दूर से पर्यटक आते है , वही प्राचीन समय से उक्त ग्राम के वनों में देवस्थान भी है ,पर्यटकों को वहा पर  समुचित सुविधा ना मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है,प्राकृतिक धरोहर को बचाने के लिए शासन द्वारा  पर्यटन क्षेत्र घोषित करने  से पर्यटकों का आवागमन बढ़ जाएगा और वनों के मध्य बसे ग्राम देवपांडुम सहित आसपास के ग्रामों का विकास भी होगा साथ ही  ग्राम रजही जलाशय के आसपास को पर्यटन स्थल बनाए जाने पर पर्यटकों का आना जाना लगा रहेगा 

इस अवसर पर  नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमति कुंती देवागन, उपाध्यक्ष राजू रावटे, ग्राम पंचायत  कुसुमकसा सरपंच वेद बाई पिस्दा,डा भूपेंद्र मिश्रा, रोहित धनकर अब्दुल इब्राहिम, विजय डडसेना , ताराचंद पथोड़े ,पूर्व सरपंच शिवराम सिंन्द्रमे पंचगण पंकज जेठवानी, संतोष जैन भाजपा नेता मोती लाल कुचेरिया,हितेश गुप्ता महामंत्री टिकेंद्र साहू ,गोपाल साहू हितेश डोगरे सहित भाजपा के कार्यकता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes