Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

इजरायली सेना ने गाजा पट्टी पर बड़ा हवाई हमला किया, इसमें काफी संख्या में लोग मारे गए : NN81

Reported By: NN81 @newsnation81tv 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99 


अलजजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में 70 से ज्यादा लोग मारे गए हैं:

इजरायली सेना ने गाजा पर किया महाविनाशकारी हमला, इस हमले में काफी संख्या में लोगों के मारे जाने की आशंका है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार गाजा में इजरायल का यह हमला बुधवार को रातभर से और बृहस्पतिवार को सुबह भी जारी है। इन हमलों में बड़ी संख्या में फिलस्तीनी मारे गए हैं। गाजा में चिकित्सकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है। चिकित्सकों ने बताया कि दक्षिणी गाजा के खान यूनिस और रफा शहरों तथा उत्तरी शहर बेत लाहिया में स्थित मकानों को निशाना बनाया गया। हालांकि उन्होंने अभी मौतों की कुल संख्या नहीं बताई है। अलजजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार सुबह-सुबह गाजा के उत्तर और दक्षिण में हुए इस हमले में 70 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इजरायली बंधकों को रिहा नहीं किए जाने से हमास पर खफा हो गए हैं

इजरायल हमास में संघर्ष विराम करीब एक हफ्ते पहले ही टूट चुका है। इसके बाद से इजरायली सेना लगातार गाजा पर भीषण हमले कर रही है। 3 दिनों पहले भी गाजा पर इजरायल ने बड़ा हमला किया था, जिसमें 400 से ज्यादा लोग मारे गए थे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इजरायली बंधकों को रिहा नहीं किए जाने से हमास पर खफा हो गए हैं। लिहाजा उन्होंने अपनी सेना को फिर से हमास पर बड़े हमले करने का आदेश दे दिया है। इसके बाद इजरायली सेना ने उत्तरी और दक्षिणी गाजा में जमीनी अभियान भी शुरू कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes