Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नप पानखेड़ी कालापीपल की बैठक में 29 करोड़ 47 लाख रुपए का बजट पेश: NN81

 Reported By: Sameer Ali 

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99 


नप पानखेड़ी कालापीपल की बैठक में 29 करोड़ 47 लाख रुपए का बजट पेश: 

नगर परिषद पानखेडी कालापीपल परिषद की बुधवार को नगर परिषद के सभागृह में आयोजित की गई। उक्त बैठक में वित्तीय वर्ष 2025.26 हेतु नगर में करवाये जाने वाले विकास कार्योए शासन द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं के तहत होने वाले निर्माण कार्यए अमृत योजना का क्रियान्वयन आदि पर चर्चा की गई। बजट का मुख्य बिन्दु आगामी वित्तीय वर्ष में उपयोग किये जाने वाले बजट का था। परिषद द्वारा 29 करोड़ 47 लाख 96 हजार 31 रुपए का बजट तैयार किया गया जिसमें कुल बचत 16,037 बताई गई है। बजट का बड़ा हिस्सा नगर में करवाये जाने वाले अद्योसंरचना विकास कार्यों हेतु राशि 22 करोड़ 36 लाख रुपए निर्धारित की गई है। परिषद में बजट एक मत ध्वनि से पारित किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा उक्त बजट को नगरहित में बताया गया तथा बजट में स्वीकृत निर्माण कार्यों को शीध्र प्रारंभ करवाने हेतु कहा। इसके साथ ही अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पानखेड़ी कालापीपल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes