Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

री-रिलीज हुई 'सनम तेरी कसम' ने चार दिन में बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, कलेक्शन के मामले में 'लवयापा' और 'बैडेस रविकुमार' को भी पछाड़ दिया : NN81

 Written By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99   


कलेक्शन के मामले में हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की फिल्म ने 'लवयापा' और 'बैडेस रविकुमार' को भी पछाड़ दिया है: 

हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की रोमांटिक ड्रामा 'सनम तेरी कसम' 5 फरवरी 2016 को आई थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी। अब 9 साल बाद 7 फरवरी को वैलेंटाइन वीक की शुरुआत में इस फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया है। इसने री-रिलीज में धूम मचा दी। 'सनम तेरी कसम' ऑरिजनल रिलीज के ग्रॉस कलेक्शन से भी ज्यादा कमाई कर रही है। साल 2016 में जब यह फिल्म पहली बार रिलीज हुई थी तब इसने कुल कलेक्शन 9.11 करोड़ रुपए का किया था। सैक्निल्क के मुताबिक अब इसने 4 दिन में ही ताबड़तोड़ कमाई कर धमाका कर दिया है।


अब सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है

9 साल पहले रिलीज हुई 'सनम तेरी कसम' 2016 की फ्लॉप फिल्म थी जो री-रिलीज के बाद अब सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। साल 2016 में ओपनिंग डे पर ही 'सनम तेरी कसम' ने ओपनिंग डे पर 5.14 करोड़ रुपए की कमाई की जबकि दूसरे दिन इसने 6.22 करोड़ रुपए कमाए। वहीं 'सनम तेरी कसम' ने री-रिलीज होने के दो दिन में ही 11.36 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म ने 4 दिनों में 30 करोड़ रुपए तक का नेट कलेक्शन किया है। बता दें कि हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की 'सनम तेरी कसम' ने साल 2016 में रिलीज होने पर 8 से 9 करोड़ का कलेक्शन किया था लेकिन री-रिलीज होने के बाद फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes