Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रोहित शर्मा के पास इतिहास दोहराने का मौका, भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में अगर इंग्लैंड को आखिरी वनडे में भी हरा देती है तो हिटमैन एमएस धोनी जैसा कारनामा करने में कामयाब हो जाएंगे : NN81

 Written By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99   


टीम इंडिया ने इंग्लैंड से वनडे सीरीज जीत ली है। वहीं दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा का फार्म फिर से वापस आ गया है:

IND vs ENG : भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। पहली तो यही कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड से वनडे सीरीज जीत ली है। वहीं दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा का फार्म फिर से वापस आ गया है। कटक में खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया। इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में रोहित शर्मा के पास इतिहास दोहराने का मौका है। जो काम साल 2008 और इसके बाद 2011 में हुआ था वहीं काम रोहित शर्मा कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए बुधवार शाम तक का इंतजार करना होगा। 


आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा

भारतीय टीम इंग्लैंड से तीन वनडे मैचों की सीरीज के दो मैच जीत चुकी है। अब आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर इस मैच को भी टीम इंडिया जीतने में कामयाब हो जाती है तो साल 2011 में जो काम एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने किया था वही काम रोहित शर्मा भी कर सकते हैं। साल 2011 में भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में अपने घर पर अंग्रेजों का पूरी तरह से सफाया किया था।  


रोहित शर्मा के पास साल 2011 का इतिहास दोहराने का मौका है 

अब टीम इंडिया दो मैच जीतकर सीरीज तो अपने नाम कर चुकी है लेकिन अंग्रेजों का सूपड़ा साफ होगा कि नहीं इसका फैसला अहमदाबाद में होगा। वैसे तो टीमें सीरीज जीतकर कुछ प्रयोग करती हैं लेकिन इस बार ऐसा होना काफी मुश्किल है। पहली बात तो यही है कि रोहित शर्मा के पास साल 2011 का इतिहास दोहराने का मौका है वहीं दूसरी बात ये भी है कि ये चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आखिरी मैच है। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि आईसीसी टूर्नामेंट में बढ़े हुए मनोबल के साथ एंट्री की जाए। देखना होगा कि अहमदाबाद में क्या कुछ होता है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes