Edited By: Abhishek Vyas X @abhishekvyas99
WPL 2025 से पहले आरसीबी की टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम की एक स्टार टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूरी तरह से फिट हो गई हैं और टीम के साथ जुड़ चुकी हैं:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए एक राहत की खबर है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 सीजन से पहले टीम में शामिल हो गई हैं। पेरी ने पिछले सीजन में RCB की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी लेकिन आगामी सीजन में उनकी भागीदारी को लेकर संदेह था। इसी बीच उनकी टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।
पिंक बॉल टेस्ट के दौरान अपने बाएं कूल्हे पर अजीब तरीके से गिर गई थीं
पेरी को इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान चोट लग गई थी जब वह पिंक बॉल टेस्ट के दौरान अपने बाएं कूल्हे पर अजीब तरीके से गिर गई थीं और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उस समय पेरी ने नंबर 10 पर बल्लेबाजी की थी लेकिन दर्द में होने के कारण वह कुछ खास नहीं कर सकीं। हालांकि एक इंटरव्यू में पेरी ने कहा था कि वह टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह ठीक हो जाएंगी। आरसीबी ने सोमवार फरवरी में पेरी के टीम में शामिल होने की घोषणा की ।

