Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत ने अचानक टीम में किया बदलाव, नीचे देखिये भारत की अपडेटेड टीम : NN81

 Written By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99  


भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज  6 फरवरी से नागपुर में शुरू होगी इस सीरीज में कुल 3 वनडे मैच खेले जाएंगे : 

ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में T-20 सीरीज खेली गई। 5 मैचों की इस T-20 सीरीज में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की। इस सीरीज के बाद अब दोनों टीमों का वनडे सीरीज में आमना-सामना होगा जिसके लिए दोनों ही टीमों ने अपने स्क्वॉड का बहुत दिन पहले ही ऐलान कर दिया था लेकिन अब पहले वनडे मैच से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल T-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले धाकड़ स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया है। 

5 मैचों की T-20 सीरीज में वरुण सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे। BCCI ने भी वरुण चक्रवर्ती को स्क्वॉड में शामिल किए जाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। नागपुर में खेले जाने वाले पहले वनडे से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रैंस में शुभमन गिल ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि स्पिनर की टीम में एंट्री हो गई है। वरुण चक्रवर्ती जिस शानदार फॉर्म में हैं उसे देखते हुए उनकी पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन में भी एंट्री हो सकती है। बता दें वरुण ने भारत के लिए अभी तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है। 


इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: 

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह  वरुण चक्रवर्ती।


भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड: 

जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद ,फिल साल्ट, मार्क वुड 


भारत बनाम इंग्लैंड यदि सीरीज का पूरा शेड्यूल (3 वनडे) 

भारत बनाम इंग्लैंड पहला ODI : 06 फरवरी 2025 नागपुर (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा ODI: 09 फरवरी 2025 कटक (बाराबाती स्टेडियम)

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा ODI: 12 जनवरी 2025 अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes