Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

CM योगी ने दिया अखिलेश और खरगे को जवाब बोले- कांग्रेस-सपा में सनातन विरोध की प्रतिस्पर्धा चल रही है : NN81

Reported By: NN81 @newsnation81tv

Edited By: Abhishek Vyas @abhishekvyas99


सीएम योगी ने कहा है कि कांग्रेस और सपा के बीच सनातन विरोधी प्रतिस्पर्धा चल रही है: 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में बीते 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ जैसी स्थिति देखने को मिली थी। इस हादसे में करीब 30 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस हादसे के बाद से सपा और कांग्रेस जैसे दल यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर निशाना साध रहे थे। वहीं अब सीएम योगी ने भी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब दिया है। सीएम योगी ने कहा है कि कांग्रेस और सपा के बीच सनातन विरोधी प्रतिस्पर्धा चल रही है। 


सीएम योगी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी झूठ फैला रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ हादसे को लेकर अखिलेश यादव के बयान को शर्मनाक बताया है। सीएम योगी ने कहा कि उन्हें मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अफसोस होता है। अखिलेश का सनातन विरोधी चरित्र उजागर हो गया है। सीएम योगी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी झूठ फैला रही है। महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश खरगे ने झूठ पर झूठ बोला।


सनातन विरोधी चाहते थे कि महाकुंभ में कोई बड़ा हादसा हो- CM योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महाकुंभ में हादसे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे का बयान गुमराह करने वाला है। उन्होंने कहा कि सनातन विरोधी चाहते थे कि महाकुंभ में कोई बड़ा हादसा हो। सीएम योगी ने कहा है कि महाकुंभ से षडयंत्र करने वालों को बेनकाब किया जाएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes