Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें वे एक-दूसरे का अंतिम सांस तक साथ निभाते हैं : NN81

 पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें वे

एक-दूसरे का अंतिम सांस तक साथ निभाते

हैं




एमपी गुना से जगदीश राठौर की रिपोर्ट

। पति और पत्नी दूसरी एक आत्मा होती है यह बात महज किताबी नहीं है, बल्कि

शुक्रवार को गुना में देखने को भी मिली। दो

ऐसे वाकये हुए कि पति की मौत के बाद

पत्नी ने भी चंद घंटे बाद दम तोड़ दिया।

इसके बाद एक ही चिता पर दोनों इस दुनिया

से विदा हुए।

पहला मामला विकासखंड बमोरी की ग्राम

पंचायत धनोरिया का है जहां पति और पत्नी

का निधन एक ही दिन होने से मातम छा

गया। धनोरिया में रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध

कल्याण सिंह धाकड़ उर्फ कालूराम धाकड़

की पत्नी भागवती बाई कुछ समय से बीमार

चल रही थी। शुक्रवार सुबह उनके परिजन

भागवती बाई के बारे में चिंता जाहिर करते

हुए यह मान बैठे थे कि अब उनका जीवन

ज्यादा नहीं बचा है। यह सुनकर कल्याण

सिंह मूर्छित होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत जिला

अस्पताल लाया गया, जहां दोपहर लगभग 1

बजे कल्याण सिंह का निधन हो गया।

सुबह पति, दोपहर में पत्नी की मौत

गुना में बीजी रोड की राज कॉलोनी में रहने

वाले प्रेमचंद जैन और उनकी पत्नी विमला

जैन का शुक्रवार को निधन हो गया। परिजन

के अनुसार प्रेमचंद जैन आयु 82 वर्ष का

स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। सुबह

करीब 8 बजे अचानक से तबीयत बिगड़ी

और उनका निधन हो गया। परिजन ने 3

बजे उनकी अंतिम यात्रा निकालने का समय

निर्धारित किया। इस दौरान दोपहर 1 बजे

उनकी पत्नी विमला बाई का भी निधन हो

गया। इसके बाद दोनों का एक ही चिता पर

एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

कल्याण सिंह को जिला अस्पताल लेकर

पहुंचे परिजनों के पास इसी दौरान धनोरिया

से फोन आया कि भागवती बाई ने भी

बीमारी की अवस्था में अपने प्राण त्याग दिए

हैं। इसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति का एक साथ

एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

सभी लोग कहते सुने गए कि दोनों में इतना

प्रेम था कि एक साथ ही दे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes