Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूकता अभियान-अम्बेडकर नगर: NN81

 जिला संवाददाता आर के शर्मा - अम्बेडकर नगर :


अंबेडकरनगर में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया गया:

अंबेडकरनगर में पुलिस प्रशासन ने साइबर सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राम लौट श्यामा देवी इंटर कॉलेज, दहीरपुर, अकबपुर में डिजिटल वॉरियर अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के मार्गदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विशाल पाण्डेय की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन विशाल गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों ने का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

विशेषज्ञ टीम रही मौजूद

कार्यक्रम में साइबर थाना के उपनिरीक्षक अशोक कुमार की अगुवाई में एक विशेषज्ञ टीम ने छात्रों को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग और डिजिटल एटिकेट्स की जानकारी दी। टीम में आरक्षी अतुल कुमार यादव, शुभम चौधरी, वैभव कुशवाहा, कोशिंदर सिंह और प्रिंस यादव शामिल थे। विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि कैसे वे ऑनलाइन धोखाधड़ी और फर्जी समाचारों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

साइबर जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान अम्बेडकरनगर पुलिस


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes