Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की समीक्षा : NN81

 *जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग, (छ.ग.)*

*समाचार*


*केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने की समीक्षा*



05 जनवरी 2025/ भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग 

 शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दुर्ग प्रवास कार्यक्रम के सन्दर्भ में उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने दुर्ग सर्किट हाउस के सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी भी उपस्थित थे।


उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने 10 जनवरी 2025 को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा, बुनियादी आवश्यकताएं एवं सभी सुविधाओं हेतु सम्बंधित विभाग प्रमुख अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान एडीएम अरविंद एक्का, एसपी  जितेंद्र शुक्ला, एएसपी अभिषेक झा, जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ  बजरंग दुबे एवं सभी संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes