Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नानपारा में आरएसएस द्वारा समरसता भोज का आयोजन :NN81

 


नानपारा में आरएसएस द्वारा समरसता भोज का आयोजन:

नानपारा बहराइच I राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नानपारा नगर की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर कालीकुंड मंदिर परिसर में समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी नानपारा अश्विनी पाण्डेय सहित सैकड़ों स्वयंसेवकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।  

इस अवसर पर आरएसएस के विभाग शारीरिक प्रमुख आलोक जी मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ नगर कार्यवाह आनंद जी, नगर व्यवस्था प्रमुख गौतम जी, नगर बौद्धिक प्रमुख राहुल जी, नगर शारीरिक प्रमुख दिलीप जी, सह जिला बौद्धिक प्रमुख अमित जी, सह नगर कार्यवाहक मयंकर जी, सह जिला धर्म जागरण प्रमुख गणेश जी, जिला समरसता प्रमुख मनोज जी और नगर प्रमुख संपर्क प्रमुख पीयूष जी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।  

इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रेखा पाण्डेय, पंकज जायसवाल, अजय गुप्ता, अनिल पाण्डेय, अशोक जायसवाल, तीरथ राम साहू, विनय प्रकाश आर्य और मुक्तिनाथ साहू सहित कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं।  

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में समरसता, समानता और एकता का संदेश फैलाना था। मकर संक्रांति पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर चर्चा की गई।  

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ भोजन ग्रहण कर सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन सफल और प्रेरणादायक बन गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes