Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न - फर्रुखाबाद : NN81

Reported By: Anil Kumar Yadav 
Edited By: Abhishek Vyas X @abhishekvyas99



राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 में भाषण, क्विज तथा पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन:

    जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में दिनांक 29 जनवरी 2025 को प्रातः 10:00 बजे से म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में  राष्ट्रीय सड़क  सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत  विभिन्न जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएँ आयोजित करायी गयी। तीनों प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के विभिन्न विद्यालयों से छात्र, छात्राएं जिनका चयन विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार हेतु चयन किया गया था ,ने प्रतिभाग किया। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के भाषण प्रतियोगिता में क्विज 24,क्विज प्रतियोगिता में 23 तथा पोस्टर प्रतियोगिता में 34 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 
जिला विद्यालय निरीक्षक फर्रुखाबाद नरेंद्र पाल सिंह के आदेशानुसार म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट के गिरिजाशंकर को माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय भाषण, क्विज तथा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजन कराये जाने हेतु जनपदीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। 


 सुभाष राजपूत द्वारा हुआ प्रतियोगिता का उद्घाटन 

 प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलन कर  किया गया।भाषण हेतु निर्णायक की भूमिका  आर पी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन बलविंदर सिंह ने तथा प्रवक्ता सोनी कटियार ने निभायी। क्विज प्रतियोगिता हेतु निर्णायक  आदेश गंगवार, प्रवक्ता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ तथा सरिता त्रिवेदी रहे जबकि पोस्टर प्रतियोगिता हेतु निर्णायक  संतोष कुमार सरोज, कला अध्यापक मोहनलाल शुक्ला इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद,व निरुक्त मिश्रा  कला अध्यापक एम आई सी फतेहगढ़ रहे।

  
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कृति शुक्ला, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद रहीं,द्वितीय स्थान पर राबियाबानो, आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज की छात्रा रही जबकि तृतीय स्थान पर सौम्या मिश्रा, एन ए के पी बालिका इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद की छात्रा रहीं। 

  क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर  मुस्कान,महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़,द्वितीय स्थान पर वैष्णवी दुबे, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलज फर्रुखाबाद तथा तृतीय स्थान पर ग्रंथ बाथम, म्युनिसिपल इण्टर कॉलेज फतेहगढ़ रहे।

 पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर  जैनब उस्मानी,डी पी एस  इंटर कॉलेज मूसाखिरिया ,द्वितीय स्थान पर दिव्यांशी कुशवाह, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद जबकि  तृतीय स्थान पर अवंतिका अग्निहोत्री,एन ए के पी बालिका इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद की रही।

 प्रतियोगिता के समापन  पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत तथा प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट की गिरिजाशंकर द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई ।

 प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र को 3000 रुपये द्वितीय स्थान पर विजेता छात्र-छात्रा को 2000 तथा तृतीय स्थान पर विजेता छात्र को 1500 रुपए की धनराशि छात्र-छात्रा के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी, जिसके लिए आयोजक/ प्रधानाचार्य द्वारा सभी विजेता छात्र-छात्राओं से आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक की स्पष्ट छाया प्रति मांगी गई है। विजेता छात्रों का पुरस्कार वितरण जिला अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 31 जनवरी 2025 को प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा।

 उक्त प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपादित कराए जाने हेतु विद्यालय के शिक्षक विश्व प्रकाश, मयंक रस्तोगी ,अरविंद कुमार ,प्रबल प्रताप सिंह ,डॉक्टर दिनेश चंद्रा, अशोक कुमार कठेरिया, सत्येंद्र सिंह ,अमिताभ आदि शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes