Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भारतीय जनता पार्टी एवं संघ से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारी को दिए गए धर्म संसद के निमंत्रण - NN81

23 जनवरी को श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा प्रयागराज कुंभ मेंआयोजित होने वाली विराट धर्म संसद को लेकर दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी, एवं विश्व हिंदू परिषद, संघ परिवार से जुड़े पदाधिकारी को आमंत्रण दिए गए 

श्री कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा फलहारी, ने कहा कि धर्म संसद में विद्वान संत, अखाड़ा परिषद की पदाधिकारी, जो निर्णय लेंगे उसी के आधार पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति हेतु न्यायालय में पक्ष रखा जाएगा, विद्वान संतों की गवाही सुनिश्चित की जाएगी 

उन्होंने बताया कि हमने दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति कार्यालय, उपराष्ट्रपति कार्यालय, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष के निवास ,पर निमंत्रण दिए हैं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को व्यक्तिगत मिलकर के आमंत्रण दिया, तथा पूर्व महामंत्री संगठन संजय भाई जोशी, से  मुलाकात की तथा निमंत्रण दिया,  इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्वामी ज्ञान सागर जी महाराज, राजेश पाठक, सोनू शास्त्री, मयंक शर्मा मुरारी लाल प्रधान, ठा रामजीलाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes