Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न - दुर्ग : NN81

 ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग समाचार 


नगरीय निकाय चुनाव-2025

सेक्टर अधिकारियों की बैठक संपन्न 

दुर्ग, 23 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के परिपालन में नगर निगम दुर्ग आम निर्वाचन 2024-25 के निर्वाचन कार्य सुचारू रूप से संचालन के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के साथ बैठक आज कलक्टोरेट सभा कक्ष में सपन्न हुई। दुर्ग नगर निगम रिटर्निंग ऑफिसर एडीएम  अरविन्द एक्का की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सेक्टर अधिकारियों से मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। एडीएम ने कहा कि शहर क्षेत्र के अंतर्गत 265 बूथों का निरीक्षण कर संबंधित सेक्टर अधिकारियों द्वारा समुचित प्रबंध किया जाए। उन्हांेने  सभी अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए तत्पर रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी सेक्टर प्रभारियों, अधिकारियों को जिम्मेदारी और गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes