Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की मासिक संगठन बैठक अचरा में सम्पन्न हुई : NN81

 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की मासिक संगठन बैठक अचरा में सम्पन्न हुई


(फर्रुखाबाद) कायमगंज



 विधानसभा कायमगंज क्षेत्र की मासिक संगठन बैठक अचरा में सम्पन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवम नेतागणों ने प्रतिभाग किया। बैठक में बूथ स्तर पर संघठन मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक मे प्रमुख़ रूप से पूर्व प्रत्याशी एवम प्रभारी कायमगंज सर्वेश अम्बेडकर ने कहा कि  अखिलेश यादव जी के पीडीए फार्मूला को जन जन तक पहुंचा कर समाजवाद का परचम फहराना है। पीडीए वर्ग की आबादी 90 फीसदी है। और यह आबादी बाबा साहेब अम्बेडकर के बनाये संविधान में प्रदत्त अधिकारों के कारण जीवन के सर्वांगीण क्षेत्र में प्रगति कर रहे हैं। और बीजेपी पर सीधे बार करते हुए कहा प्रभुत्ववादी वर्ग की भाजपा को खतरा महसूस हो रहा है।


इसलिए वह संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम आपस में भाईचारा स्थापित कर सेकुलरिज्म/अम्बेडकरिज्म को सफल बनाना है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष भाई सोमेंद्र यादव , सपा नेता डॉ0 हरिओम यादव , राजपाल यादव , शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अरबिन्द यादव ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव , शमशाबाद नगर अध्यक्ष अरबिन्द यादव , कम्पिल नगर अध्यक्ष बबलू , जोन प्रभारी प्रेम सिंह  , विजय आर्य , प्रधान संघ अध्यक्ष राजीव यादव प्रधान, सारगर्भित विचार रखे।


संवाददाता -शैलेश कुमार यादव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes