Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बदनावर मंडी में सोयाबीन बेचने आए किसान के हत्याकांड मामले में घटना के कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई : NN81

 संजय जाट

NEWS NATION 81

बदनावर (धार)

31/12/2024


बदनावर मंडी में  सोयाबीन बेचने आए किसान के हत्याकांड मामले में 

 घटना के कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई।




इससे पूर्व बदनावर थाना पुलिस ने  किसान हत्याकांड से जुड़ी जानकारी देने पर 10000₹के इनाम की घोषणा की थी, 

जिसे अब बढ़ाकर 50000₹ किया गया हे।


 ज्ञात हो कि

 

27 नवंबर 2024 के दिन रतलाम जिले के धानासुता गांव का किसान राजेश उर्फ राजू पिता मुन्नालाल पांचाल सोयाबीन बेचने स्वयं का ट्रैक्टर ट्राली लेकर मंडी आया था। जहां दूसरे दिन 28 नवंबर के दिन मंडी से करीब 5 किलोमीटर दूर चंदवाडिया गांव के पास एक खेत की मेड पर झाड़ियों के पास किसान की लाश मिली थी। वही 

उस घटना वाले दिन 27 नवंबर को किसान स्वयं ट्रेक्टर चलाकर अकेला मंडी में आया था। किंतु करीब सवा घण्टे बाद रात करीब 9 बजे वहां से ट्रेक्टर लेकर अन्य व्यक्ति निकला था। दूसरे दिन किसान की लाश मिली थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes