Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्राम सेलूद में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् प्रज्ञा महापुराण कथा का हुआ भव्य आयोजन : NN81

 *जिला ब्यूरो अनिल जोशी दुर्ग (छ.ग.)*

*समाचार*


*ग्राम सेलूद में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् प्रज्ञा महापुराण कथा का हुआ भव्य आयोजन*


*-विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा गायत्री यज्ञ मे हुये शामिल*


*-अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक और संरक्षक आचार्य श्री राम शर्मा जी को डॉ रमन सिंह ने किया नमन* 



दुर्ग, 05 जनवरी 2024/ जिले के ग्राम पंचायत सेलूद के स्वामी आत्मानंद शासकीय हायर सेंकडरी स्कूल मे 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् प्रज्ञा महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप तथा उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा शामिल हुये। मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं गायत्री परिवार की शरण में आया। आज यहां उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक और संरक्षक आचार्य श्री राम शर्मा जी जैसे महापुरुष हर युग में एक नया अवतार लेकर पृथ्वी पर आते है। जो गायत्री मंत्र का उच्चारण करता है वह भगवान आचार्य शर्मा जी के साथ बैठकर यज्ञ में भाग लेता है और उन सब को गायत्री परिवार में सम्मिलित करने का अवसर मिलता है। पूरे हिंदुस्तान और दुनिया में गायत्री परिवार के, आचार्य और माताजी के आप और हम जैसे करोड़ों फॉलोअर्स है। आचार्य जी ने न केवल एक आचार्य और संत के रूप में हमारा मार्गदर्शन किया बल्कि भारत की आज़ादी के लिए स्वतंत्रता आंदोलन के अहिंसक संघर्ष में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने महात्मा गांधी के आह्वान पर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। उन्होंने असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा आंदोलन, व्यक्तिगत सत्याग्रह, और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रियता से हिस्सा लिया। कई बार जेल का तजुर्बा किया। उन्होंने आध्यात्मिक साधनों के ज़रिए सामाजिक और नैतिक उत्थान के लिए काम किया। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा निश्चित रूप से आचार्य जी का जीवन हम सबको प्रेरित करता है। आज आप सब के बीच में मैं आचार्य जी को प्रणाम करने आया हूं। इस 24 कुंडली यज्ञ का लाभ आप सबको मिले आप सब का घर, परिवार आगे बढ़े। आप सबके ऊपर आचार्य जी का माता जी की कृपा बनी रहे गायत्री परिवार के विचारों को जन-जन तक ले जाने का प्रयास करें।


उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा मैं इस यज्ञ में शामिल होने से अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं। मैं ईश्वर से और माता गायत्री से सभी प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। सभी क्षेत्र में इस तरह के आयोजन होने चाहिए। आने वाले समय में भी यह कार्यक्रम अनवरत होता रहे। समाज को उचित दिशा प्रदान करने वाली यह धारा और प्रबल हो। हम सब एकजुट होकर के अपने भारत को महान बनाएंगे।

इस अवसर पर सांसद  विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधायक  गजेन्द्र यादव, संभागायुक्त  सत्यनाराण राठौर, आईजी  रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, जिले के समस्त विभाग के प्रमुख अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा आमजनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes